Home
Mobile

Honor ने लॉन्च किया अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन, जानें फोन की खासियत और कीमत

Honor ने अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Honor Magic V Flip फोन लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Honor अब उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो चुका है, जिनके पोर्टफोलियो में फ्लिप स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.8 इंच का FHD+OLED डिस्प्ले दिया गया है।

कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। ऑनर इसे ग्लोबली और भारतीय मार्केट में कब पेश करेगा, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चलिए इस फोन से जुड़ी सारी जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Honor ने लॉन्च किया अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन

Honor Magic V Flip स्पेसिफिकेशंस

Honor Magic V Flip में 6.8 इंच का FHD+OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो कि 120 हर्ट्ज रेट सपोर्ट के साथ आया है। वहीं इसमें 4 इंच का OLED एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह दोनों ही स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट के साथ आई है।

प्रोसेसर: इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि काफी पुराना है। ये डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

कैमरा: Honor Magic V Flip में 50 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: इसमें साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। डिवाइस को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट की सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कलर और कीमत: Honor Magic V Flip को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लैक और पिंक में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एक हाई-एंड मॉडल Jimmy Choo के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है। हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4999 युआन (लगभग 57,595 रुपये) है।

वहीं इस फोन के दूसरे 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5499 युआन (लगभग 63,350 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग 69,110 रुपये) और 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 6999 युआन (लगभग 80,630 रुपये) में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor launched its first flip smartphone, know the features and price of the phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X