Honor ने X60 सीरीज का पहला स्मार्टफोन किया लॉन्च, यहां मिलेगी कीमत से लेकर सभी जरूरी जानकारी
Honor ने अपने डिवाइसेज की रेंज को बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन Honor X60 Plus को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी की X60 सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने 50MP का कैमरा जोड़ा है और इसमें पावरफुल बैटरी भी जोड़ी गई है।
Honor X60 Plus को 3 कलर ऑप्शन में पेश किया है। चलिए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Honor X60 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन में 720x1610 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.77 इंच का LCD पैनल दिया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 12GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज जोड़ा गया है। फोन में 8GB की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इसकी वजह से इस फोन की वर्चुअल रैम बढ़कर 20GB तक हो जाती है। प्रोसेसर के रूप में कंपनी इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दे रही है।
Honor X60 Plus की कैमरा क्वालिटी
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 50MP का मेन लेंस के साथ 2MP का सेकंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के एक्सपीरियंस को लाजवाब बनाने के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Honor X60 Plus बैटरी लाइफ
Honor ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो कि 35W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OS की बात की जाए तो फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS पर रन करता है।
Honor X60 Plus की कनेक्टिविटी
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन के साथ कई सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन भी दिए हैं। वहीं Honor X60 Plus Swiss SGS 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे ड्रॉप और स्कवीज रेसिस्टेंट बनाता है।
आपको बता दें कि Honor X60 Plus को कंपनी ने चीनी मार्केट में उतारा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 1499 युआन (लगभग 17,200 रुपये) है। इस नए डिवाइस को आप 3 कलर ऑप्शन फैंटम नाइट, मून शैडो वाइट और वंडरलैंड ग्रीन में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








