Home
Mobile

Honor ने अपनी नई सीरीज का पहला मॉडल किया लॉन्च, वजन मात्र 166 ग्राम

Honor ने अपनी नई सीरीज का पहला मॉडल Honor 200 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई सीरीज को कई सारे नए फीचर्स और सुविधाओं के साथ पेश किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 256GB की स्टोरेज कैपेसिटी दी है। चलिए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी के बारे में।

Honor 200 Lite 5G की कीमत : Honor 200 Lite 5G की कीमत 329.90 यूरो है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को फिलहाल फ्रांस में लॉन्च किया है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Starry Blue, Cyan Lake और Midnight Black में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी प्रोमोशनल डील भी लेकर आई है, जिसमें कस्टमर्स को Honor Band 9 और Honor Choice Earbuds X5 भी दिए जाएंगे।

Honor 200 Lite 5G हुआ लॉन्च, जानें डिटेल्स

Honor 200 Lite 5G स्पेसिफिकेशन: Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का अमोल्ड डिस्प्ले दिया है, जिसमें 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। आंखों पर पड़ने वाले इफेक्ट और रिफलेक्शन से बचाने के लिए इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया है।

प्रोसेसिंग के लिए 8GB रैम को जोड़ा गया है और फिजिकल रैम के अलावा 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की स्टोरेज कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें 256GB की स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 बेस्ड मैजिकओएस 8.0 पर रन करता है।

Honor 200 Lite 5G में कंपनी ने कुछ AI बेस्ड फीचर्स को भी जोड़ा है, जिसमें Magic Portal और Magic Capsule भी शामिल है।

Honor 200 Lite 5G कैमरा: इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2D फेशियल रिकन्गिशन फीचर भी है। फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और साथ ही 5 मेगापिक्सल का अल्टवाइड सेंसर एवं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें कई सारे कैमरा फीचर्स जैसे पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो मोशन, पनोरमा, HDR, टाइम लैप्स, सुपर मैक्रो आदि भी देखने को मिलेंगे।

Honor 200 Lite 5G बैटरी: फोन में 4500mAh बैटरी है, जिसके साथ में 35 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। डिवाइस की मोटाई 6.78 मिमी है। कंपनी का कहना है कि यह बहुत ही हल्का फोन है और इसका वजन केवल 166 ग्राम है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, WiFi और Bluetooth 5.1 की यह सुविधा मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor launches the first model of its new series, weighs only 166 grams
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X