Home
Mobile

Honor Magic 6 के फीचर्स लीक, सैटेलाइट कॉम्युनिकेशन और AI चैटबॉक्स से होगा लैस, जानें सभी डिटेल

Honor Magic 6 Smartphone Price: स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर जल्द ही अपना नया हैंडसेट Honor Magic 6 लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे कंपनी Magic 5 के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। हालांकि इस आगामी फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है। जिसमे इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, ऑनर अपने इस अपकमिंग फोन को सैटेलाइट कॉम्युनिकेशन और AI चैटबॉक्स के साथ पेश कर सकता है। तो आइए आपको इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

सैटेलाइट चिप के साथ होगी एंट्री

फेमस टिप्सटर Digital Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'Weibo' पर इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स की जानकारी शेयर की है। जिससे इस बात का जिक्र किया गया है कि, कंपनी अपने इस लाइनअप में मिनीएचराइज्ड सैटेलाइट चिप कॉम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी दे सकती है। जो एक तरह का इमरजेन्सी कॉन्टेक्ट मेथड हो सकता है। इसके साथ ही लोअर पावर कॉल और हीट डिस्सीपेशन टेक्नोलॉजी से भी इसे लैस किए जाने की उम्मीद है।

Honor Magic 6 सैटेलाइट कॉम्युनिकेशन और AI चैटबॉक्स के साथ होगा लॉन्च

Apple iPhone जैसे फीचर्स से होगा लैस

ऑनर मैजिक 6 सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को मैजिक कैप्सूल के साथ लाया जा सकता है। जो Apple के डायनैमिक आइलैंड जैसा होगा। इसके अलावा इसमें 'Yoyo' नाम का AI चैटबॉक्स भी दिया जा सकता है, जो गूगल बार्ड की तरह काम करेगा। कंपनी अपने इस सीरीज को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इसमें Eye-Tracking फीचर शामिल किया जा सकता है। जिसकी मदद से अपने आंखों की मदद से यूजर्स अलग -अलग ऐप्स को खोल पाएंगे। लीक जानकारी के अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसे पावर देने के लिए 5100mAh बैटरी इसमें शामिल की जा सकती है। इस फोन को साल के अंत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Magic 6 सीरीज में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जानें की उम्मीद है, जिससे यूजर्स high quality फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स और अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor's new smartphone is going to be launched soon. The smartphone will be equipped with Eye-Tracking feature, AI chatbox named "Yoyo" and many other special features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X