Honor ने 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत व फीचर्स
Honor Magic 6 Lite 5G Price: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन Honor Magic 6 Lite 5G को यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Honor Magic 5 Lite 5G की जगह लेगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट ऑनर मैजिक 6 लाइट 5जी को 108MP कैमरा, 256GB स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic 6 Lite 5G कीमत
ऑनर मैजिक 6 लाइट 5जी को सनराइज औरेंज, मिडनाइट ब्लैक और एमेरल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। बता दें, Magic 6 Lite 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जिसकी बिक्रि अगले 27 दिसंबर से इटली में शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि, इसकी कीमत का खुलासा जल्द ही कंपनी द्वारा किया जाएगा।
Honor Magic 6 Lite 5G स्पेक्स
ऑनर के इस लेटेस्ट फोन में आपको 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो (2652 x 1200 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक दिया गया है। इसके डिस्प्ले के फ्रंट में एक पंच-होल कट-आउट मिल रहा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC चिपसेट को स्पोर्ट करता है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दी गई है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Magic OS 7.2 पर रन करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो ऑनर ने अपने इस फोन को लेकर दावा है कि , इसमें ऑप्टिकल जूम के समान 3x लॉसलेस जूम के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी शामिल है। फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपन ने 35W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5300mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 5.1, 5G, NFC, GPS और वाई-फाई जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








