Honor Magic 6 Pro 5G vs Vivo X100 Pro: दोनों फोन में से कौन सा है बेस्ट ऑप्शन, यहां से लें पूरी डिटेल्स
Honor Magic 6 Pro 5G vs Vivo X100 Pro: क्या आप भी इस वक्त लगातार लॉन्च हो रहे फोन्स को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि आपके के लिए कौन सा फोन सभी सुविधाओं के के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन है, तो यहां आपके लिए Honor Magic 6 Pro 5G और Vivo X100 Pro की समस्त जानकारी लेकर आए हैं। इन दोनों फोन्स में कंपनी ने कई सारे धांसू फीचर को शामिल किया है।
बता दें कि Honor Magic 6 Pro 5G हाल ही में लॉन्च हुआ है और Vivo X100 Pro को Vivo ने इसी साल जनवरी में पेश किया था। आज हम आपको इस आर्टिकल में इन दोनों फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।

दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Honor Magic 6 Pro 5G में 120Hz में अडेप्टिव डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8-इंच OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और हॉनर का नैनोक्रिस्टल शील्ड भी शामिल है, जो स्क्रीन को गिरने से बचाता है।
Vivo X100 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर से लैस है और कंपनी की नई V3 इमेजिंग चिप से भी लैस है।

कैमरा: फ़ोटोग्राफी के लिए Honor Magic 6 Pro 5G में 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल ज़ूम के साथ 108MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है।
Vivo X100 Pro के कैमरा की बात करें तो इसमें Zeiss की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX989 1 इंच सेंसर है। साथ में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP का सुपर-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Honor Magic 6 Pro 5G में पावर देने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बेहतर बैटरी बैकअप के लिए Honor E1 चिप और एक कस्टम पावर मैनेजमेंट सिस्टम भी शामिल है। Vivo X100 Pro में 100 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट शामिल है। फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है।
अन्य: हॉनर मैजिक 6 प्रो को धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिक ओएस 8.0 चलाता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।
Vivo X100 Pro में 512GB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, Navic, OTG और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि Vivo X100 Pro को IP68 रेटिंग मिली है।
Honor Magic 6 Pro 5G और Vivo X100 Pro की कीमत
भारत में Honor Magic 6 Pro को सिंगल 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 89,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और एपि ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। बात करें Vivo X100 Pro की कीमत की तो इसे कंपनी ने 16GB+512GB स्टोरेज में पेश किया था, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








