Home
Mobile

Honor Magic 6 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 SoC, 5,600mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Honor ने आखिरकार आज भारतीय बाजार में Magic 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को देश में ब्रांड के फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च किया गया है। जिसमें हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, OLED कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी दी गई है। आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

भारत में Honor Magic 6 Pro कीमत, सेल डेट- Honor Magic 6 Pro को सिंगल 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 89,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और एपि ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Honor Magic 6 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 SoC के साथ भारत में लॉन्च

Honor Magic 6 Pro की पहली सेल 15 अगस्त को Amazon, मेनलाइन स्टोर्स और Honor के ई-स्टोर पर होगी। नए Honor स्मार्टफोन के लिए 7,500 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है।

Honor Magic 6 Pro स्पेसिफिकेशन- हॉनर मैजिक 6 प्रो में 120Hz अडेप्टिव डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8-इंच OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और हॉनर का नैनोक्रिस्टल शील्ड भी है, जो स्क्रीन को गिरने से बचाता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।

Honor Magic 6 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 SoC के साथ भारत में लॉन्च

फ़ोटोग्राफी के लिए हॉनर मैजिक 6 प्रो में 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल ज़ूम के साथ 108MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है।

हॉनर मैजिक 6 प्रो में पावर देने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बेहतर बैटरी बैकअप के लिए Honor E1 चिप और एक कस्टम पावर मैनेजमेंट सिस्टम भी है।

Honor Magic 6 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 SoC के साथ भारत में लॉन्च

सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिकओएस 8.0 चलाता है। हॉनर मैजिक 6 प्रो को धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है।

Honor Magic 6 Pro का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi 14, OnePlus 12 और iQOO 12 सहित अन्य फ्लैगशिप फोन से होगा। ये सभी फोन भी समान स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट चलाते हैं और प्रीमियम फैसलिटी ऑफर करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Magic 6 Pro with Snapdragon 8 Gen 3 SoC launched in India know price, sale date and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X