Honor Magic 6 Series और Honor Magic V2 सीरीज लॉन्च, जाने कीमत
Honor Magic 6 series और Honor Magic V2 लाइनअप ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC ) 2024 इवेंट के दौरान अपनी अंतरराष्ट्रीय शुरुआत की।
इस लेटेस्ट मैजिक 6 सीरीज के स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0 स्किन पर चलते हैं और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी पर बेस्ड होते हैं। वहीं दूसरी ओर, ऑनर मैजिक V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड मैजिकओएस 7.2 इंटरफेस के साथ आते हैं।

हॉनर मैजिक 6 सीरीज में एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP68-रेटेड हैं। हॉनर मैजिक 6 सीरीज और हॉनर मैजिक V2 सीरीज दोनों पहले से ही चीनी मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Honor Magic 6 series, Honor Magic V2 सीरीज की कीमत : हॉनर मैजिक 6 प्रो की कीमत 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए लगभग 1,16,600 रुपये निर्धारित की गई है। यह 25 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 1 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
हॉनर मैजिक V2 RSR के 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वर्जन की कीमत लगभग 2,42,000 रुपये तय की गई है। यूरोप में यह 18 मार्च से बिक्री के लिए रखा जाएगा ।
Honor Magic 6, Honor Magic 6 Pro स्पेसिफिकेशन : डुअल सिम हॉनर मैजिक 6 और मैजिक 6 प्रो एंड्रॉइड 14-बेस्ड मैजिकओएस 8.0 इंटरफेस पर चलते हैं और इसमें 1Hz से 120Hz तक की रिफ्रेस रेट के साथ 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,264x2,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है। दोनों मॉडल 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर बेस्ड हैं, जो 16GB रैम और अधिकतम 1TB स्टोरेज के साथ आते हैं।

Honor Magic 6 Pro ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 100x डिजिटल जूम के साथ 180-मेगापिक्सल 2.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
कैमरा यूनिट में f,1.4 से f,2.0 के वेरिएबल अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और f,2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिलता है। आगे की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और एक 3D डेप्थ सेंसर दिया गया है।

इस बीच, ऑनर मैजिक 6 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट भी मिलती है जिसमें एफ,1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, OIS के साथ 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
Honor Magic 6 Pro में 5,600mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हॉनर ने हॉनर मैजिक 6 में 66W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,450mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







