Honor Magic 6 की जल्द होने जा रही एंट्री, आंखों से खुलेंगे ऐप्स, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक
Honor Magic 6 Specs: स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने हाल ही में भारतीय बाजार में वापसी किया है। इस वक्त कंपनी अपने कई डिवाइसेस पर काम कर रही है। जिन्हे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसमें से एक Honor Magic 6 स्मार्टफोन भी है। जिसे कंपनी जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस आगामी फोन को ऑनर मैजिक 5 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। अपने लॉन्च से पहले ही कई खास स्पेसिफिकेशन के कारण यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले यूनिक फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
अगले साल तक दे सकता है दस्तक
ऑनर मैजिक 6 के लॉन्चिंग डेट का फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। हालांकि लगातार इसके स्पेक्स की जानकारी सामने आने के बाद इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को अगले साल मार्केट में ला सकती है।
Honor Magic 6 के फीचर्स
ऑनर मैजिक 6 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी अपने यूजर्स को आई-ट्रैकिंग फीचर दे सकती है। जिसकी मदद से यूजर अपने आंखों से इस फोन में ऐप्स को खोल सकेंगे। इस फीचर को 'Magic Capsule' के नाम से जाना जाएगा। मैजिक कैप्सूल फीचर की मदद से यूजर्स फोन के ऐप्स को ऑपरेट भी कर सकेंगे। इसके लिए ऑनर ने एक डेमो वीडियो भी जारी किया है। यह एक तरह से एप्पल के डायमैनिक आइलैंड फीचर जैसा ही है। इसके अलावा इसमें YoYo नाम का Qualcomm ऑन डिवाइस AI भी दिया जा सकता है।

वहीं इसमें प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी अपने इस आगामी फोन Magic 6 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लॉन्च करेंगी। जो अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। आपको बता दें, वर्तमान में शाओमी 14 इकलौता ऐसा स्मार्टफोन है, जिसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ पेश किया गया है। वहीं iQoo 12 सीरीज को भी कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लाने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








