Home
Mobile

Honor Magic 7 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन व फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी HONOR ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, अपने नए HONOR Magic7 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

कंपनी ने पुष्टि करते हुए, बताया है कि, HONOR Magic7 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में 30 अक्टूबर को पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही टीजर में ब्रांड ने टैग लाइन दिया है 'AI के जादू को देखें' जो MagicOS की AI खासियतों को उजागर करती है।

Honor Magic 7 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

HONOR के अनुसार चीन में 23 अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में HONOR MagicOS 9.0 को लॉन्च किया जाएगा। जो HONOR डिवाइस के लिए अगला प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि, HONOR Magic7 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में एक हफ्ते बाद यानी (30 अक्टूबर) को पेश किए जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो HONOR Magic7 Pro के फ्रंट में सेंटर कैप्सूल होगा, जिसमें डुअल कैमरा होगा। इसके साथ ही राइट-एंगल मेटल मिडिल फ्रेम, लाल पावर बटन भी होगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट होगा, जिसे अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।

HONOR Magic7 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन -

मैजिक 7 सीरीज के तहत दो मॉडल उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। जिसमें HONOR Magic7 और Pro वर्जन शामिल होगा। अब तक सामने आई लीक की मानें तो दोनों फोन्स में कई समानताएं हो सकती हैं।

दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रो वर्जन में 2K का हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 1.5K का रेजॉल्यूशन होगा। वहीं पिछली रिपोर्ट के अनुसार मैजिक 7 प्रो में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट भी होगा।

दोनों फोन्स में एक ही SoC शामिल किए जानें की उम्मीद है। मैजिक 7 और मैजिक 7 प्रो दोनों मॉडल को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। जिसका मेन कैमरा 50MP ओमनीविक्सियन OV50H होने की उम्मीद है, इसके साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और तीसरा सेंसर जो 50 मेगापिक्सल या फिर 200 मेगापिक्सल (सैमसंग HP3) हो सकता है।

इसके अलावा फोन्स में IP68/69 वाटर रेजिस्टेंस, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट और 2D फेस रिकग्निशन के साथ-साथ Honor के बेहतर आई प्रोटेक्शन 3.0 जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद की जा सकती है। Honor ने यह पुष्टि की है कि, मैजिक 7 सीरीज AI एजेंट के साथ शुरू होगी, जो एक व्यक्तिगत ऑन-डिवाइस AI असिस्टेंट है। जिसे यूजर की आदतों और डिवाइस के वातावरण से सीखने के लिए डिजाइन किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Magic 7 series launch confirmed know here expected features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X