सबसे पतला फोल्डेबल फोन Honor Magic V2 इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Honor Magic V2 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपना फोल्डेबल फोन Honor Magic V2 को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह अब तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। कंपनी इससे पहले ही इस फोन को चीन में पेश कर चुकी है। तो आइए आपको इस फोन की इंटरनेशनल मार्केट में तय कीमत स्पेक्स और खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Honor Magic V2 की स्पेसिफिकेशन
Honor Magic V2 2024 में अंदर 9:78:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 7.92 इंच का फोल्डेबल OLED पैनल दिया गया है। जो QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ आ रहा है। ओपन करने पर हॉनर मैजिक V2 9.9 मिमी पतला है। अपने इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर शामिल किया है। जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह फोल्डेबल फोन एंड्राइड 13-बेस्ड MagicOS 7.2 कस्टम स्किन पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP टेलीफोटो कैमरा लेंस के साथ आ रहा है। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि, इस फोल्डेबल फोन को 400,000 से अधिक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं आप इसे अगर डेली 100 बार भी यूज करते हैं, तो इसे अगले 10 वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Honor Magic V2 कीमत
हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें, Honor Magic V2 को चीनी मार्केट में 8,999 चीनी युआन यानी लगभग 1,03,033 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया गया था। उम्मीद है कि, इसी कीमत के आसपास कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में भी इसका दाम तय कर सकती है।
4 अक्टूबर लॉन्च होगा Google Pixel 8 Series
गूगल पिक्सल 8 सीरीज के फ्लैगशिप फोन Pixel 8 Pro को लेकर अब तक जानकारी लीक हो चुकी है। जिसके अनुसार इसमें 6.7 इंच OLED डिस्प्ले, Tensor G3 प्रोसेसर के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5100mAh बैटरी से लैस कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications





