Honor Magic V2 की अगले महीने ग्लोबल बाजार में होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें सबकुछ
Honor Magic V2 foldable smartphone: इस वक्त लोगों को फोल्डेबल फोन काफी आकर्षित कर रहा है। जिसे देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपना-अपना फोल्डेबल फोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। Samsung, Motorola , Tecno , Google और Poco के बाद अब Honor भी अपना फोल्डेबल फोन Honor Magic V2 को जल्द ही ग्लोबल बाजार में पेश करने जा रहा है। कंपनी 1 सितम्बर को होने वाले IFA 2023 इवेंट के दौरान इसे लॉन्च कर सकती है। जिसकी तैयारियों मं कंपनी जुटी हुई है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक से आपको रूबरू करवाते हैं।
Honor Magic V2 कीमत
कंपनी ने चीन में फोल्डेबल फोन के 256GB वेरिएंट को 8,999 युआन यानि कि, लगभग 1,03,500 रुपये की कीमत में पेश किया है। जिसे सिल्क ब्लैक, ब्लैक, सिल्क पर्पल और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।
Honor Magic V2 के स्पेक्स
Honor Magic V2 महज 9.9mm स्लिम है, जो बिना फोल्ड किए 4.7mm का है। इसका वजन मात्र 231 ग्राम है। Honor Magic V2 के साथ आपको 7.92 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन मिलेगी। Magic V2 में 7.92 इंच की LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2156x2344 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। इसके साथ ही इसमें 6.43 इंच की कवर स्क्रीन मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स है।

कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज से पैक्ड किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP , अल्ट्रावाइड कैमरा 50MP और टेलीफोटो कैमरा 20MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी शामिल की गई है, जिसके साथ 66W की चार्जिंग मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications