Honor Magic V3 जल्द होगा ग्लोबली लॉन्च, Geekbench पर आया नजर
Honor का लेटेस्ट लॉन्च हुआ Honor Magic V3 फोन अब जल्द ही ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है। इस फोन के ग्लोबल मॉडल को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन के मार्केट में पेश किया गया था। अब इसके ग्लोबली लॉन्च होने की खबरें आ रही हैं।
इस फोन में 12GB RAM के साथ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकती है। चलिए इस फोन की डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Honor Magic V3 के स्पेक्स
Honor Magic V3 कंपनी का सबसे पॉपुलर फोन है, जिसे ब्रैंड अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Honor Magic V3 ग्लोबल मॉडल को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। यहां पर इसका मॉडल नंबर FCP-N49 मेंशन किया गया है।
फोन में प्रोसेसर के रूप में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलेगा। यह 8 कोर वाला चिपसेट है और इसमें अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.30GHz बताई गई है। इसके ग्लोबल वेरिएंट में 12GB रैम मिलेगी। ग्राफिक्स के लिए Adreno 750 GPU देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Magic OS 8.0 के साथ आ सकता है।
सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 1914 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 5354 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अगर हम Honor Magic V3 के चाइनीज वेरिएंट की बात करें तो इसमें 7.92 इंच की प्राइमरी FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले और 6.43 इंच की LTPO OLED कवर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। Honor Magic V3 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0.1 पर रन करता है।
Honor Magic V3 की कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ
Honor Magic V3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 40MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसके फ्रंट में 40MP का वाइंड एंगल सेल्फी शूटर मिलता है।
अब इस फोन की बैटरी पर नजर डाले तो इसमें 5,150mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है, जो कि 66 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








