Honor Magic Vs2 की लॉन्च डेट आई सामने, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ होगी एंट्री, जानें कीमत व फीचर्स
Honor Magic Vs2: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर ने अपने नए फोल्डेबल फोन Honor Magic Vs2 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। जिसे कल यानि कि, 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसे 16GB रैम और 50MP कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें, अपने इस अपकमिंग फोन को कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए मैजिक Vs के सक्सेसर तौर पर पेश करेगी। जिसका ऑफिशियल टीजर जारी हो चुका है। टीजर में इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है। वहीं इसे लेकर सामने आई रिपोर्ट की मानें तो इस फोल्डेबल फोन को 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर के साथ लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन को लेकर दावा किया है कि, Honor Magic Vs2 पिछले मॉडल Honor Magic V2 की तुलना में पतला और हल्का होगा। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 16 जीबी तक रैम शामिल हो सकती है। सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग में इस अपकमिंग फोन को क्रमशः 1648 और 4201 स्कोर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट की एक अन्य लिस्टिंग से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, इसमें 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Honor Magic V2 स्पेक्स
ऑनर मैजिक वी2 स्मार्टफोन को कंपनी ने सुपर-लाइट टाइटेनियम हिंज डिजाइन के साथ पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 7.2 इंच फोल्डेबल LTPO OLED 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है। जो (2344 × 2156 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है, जो 1600 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। HONOR Magic V2 में 6.43 इंच एक्सटीरियर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। Honor Magic V2 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का शामिल है। यह एक टेलीफोटो लेस है और इसके साथ भी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








