HONOR Magic6 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर्स
HONOR के हाल ही में लॉन्च हुए Magic 6 Pro की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। ऑनर के इस फोन में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SoC, ट्रिपल कैमरा और एक अनोखा डिजाइन है।
इसके अलावा यह फोन कई अन्य खासियतों से भी लैस है। आइए आपको देश में Magic 6 Pro की कीमत, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स पर बताते हैं।

HONOR ने HONOR Magic6 Pro 5G की बिक्री आज यानी 23 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon.in, explorehonor.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू कर दी है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है।
हालांकि, ग्राहक इसे 12 महीने तक 7500 रुपये प्रति माह पर नो कॉस्ट EMI के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा HONOR अगले 180 दिनों तक स्मार्टफोन पर कोई कीमत में गिरावट की गारंटी नहीं देता है।

HONOR Magic6 Pro के स्पेसिफिकेशन - HONOR ने इस स्मार्टफोन को क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग स्क्रीन के साथ LTPO 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस किया है। मैजिक 6 प्रो नैनोक्रिस्टल ग्लास द्वारा सुरक्षित है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि, यह 10 गुना अधिक ड्रॉप रेजिस्टेंस ऑफर करता है।
प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 4nm मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म एड्रेनो 750 GPU के साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से पैक्ड है। यह डुअल सिम, मैजिक UI 8.0 (एंड्रॉइड 14 पर आधारित) है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP वाइड मेन कैमरा ओमनीविज़न OVH9000 (f/1.4-f/2.0)+50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (f/2.0) 2.5cm मैक्रो के साथ + 180MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा (f/2.6, 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x डिजिटल ज़ूम, OIS); 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट करता है।
फ्रंट में 50MP 3D डेप्थ कैमरा जो 3D फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। इससे यूजर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिले हैं। यह 5600mAh बैटरी से लैस है, जो 80W वायर्ड और 66W वायरलेस HONOR सुपरचार्ज सपोर्ट के साथ आता है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be (2.4GHz/5GHz) 2×2 MIMO, ब्लूटूथ 5.3, GPS / AGPS / GLONASS / BeiDou / Galileo, USB टाइप-C, NFC मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








