Home
Mobile

भारत में 2 अगस्त को एंट्री लेने जा रहा है Honor Magic6 Pro, लॉन्च से पहले जानें सब

Honor ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत में 2 अगस्त यानी कल अपना फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Honor Magic6 Pro है। इस साल इस फोन को MWC 2024 में लॉन्च किया गया था।

इस स्मार्टफोन को DXOMARK 2024 Gold Labels का अवॉर्ड भी मिल चुका है और कंपनी ने खुद से भारत में इसके लॉन्चिंग की जानकारी शेयर की है। Honor Magic6 Pro में मौजूद खासियतों की वजह है इसे गोल्ड लेबल्स अवॉर्ड मिल चुके हैं। चलिए जानते हैं कि कंपनी किन खूबियों के साथ भारत में अपने इस फोन को पेश करने जा रही है।

भारत में 2 अगस्त को एंट्री लेने जा रहा है Honor Magic6 Pro

Honor Magic6 Pro के स्पेसिफिकेशंस

बता दें कि Amazon India पर इस डिवाइस के फीचर्स लाइव हो चुके हैं। इस फोन में Quad-Curved Floating screen मिलेगी, जो कि 6.8 इंच 120Hz OlED LTPO अडैप्टिव डायनामिक स्क्रीन के साथ आएगी। इसमें 5000nits की पीक ब्राइटनेस मौजूद है और इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Nanocrystal Glass का इस्तेमाल किया गया है।

Honor Magic6 Pro की कैमरा क्वालिटी

Honor Magic6 Pro में 50MP का मैन कैमरा दिया गया है, जो कि f/1.40f/2.0 अल्ट्रा लार्ज इंटेलिजेंट वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है। इसमें 108MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस दिया गया है, जिसकी वजह से 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजीटल जूम मिलता है। इसमें मौजूद तीसरा कैमरा भी 50MP का है। इसके फ्रंट में भी 50MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा, जिसके साथ TOF Depth सेंसर जोड़ा गया है।

Honor Magic6 Pro की बैटरी और प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 5600mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W Honor वायर्ड सुपर चार्ज मिलता है और इसमें 66 वॉट वायरलेस सुपरचार्ज भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 40 मिनट में 100% बैटरी को चार्ज कर देता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही फोन में ऑल न्यू ऑनर सेकंड जनरेशन सिलिकॉन कॉर्बन बैटरी के साथ Honor E1 भी दिया गया है, जो कि एक बैटरी मैनेजमेंट है। यह एनर्जी एफिसिएंसी को बढ़ाने में मदद करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Magic6 Pro is going to enter India on August 2, know everything before the launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X