Honor Play 40 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 5200mAh बैटरी के साथ मिल रहा दमदार फीचर,यहां जानें सबकुछ

Honor ने अपना नया हैंडसेट Honor Play 40 5G को में लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस स्मार्टफोन की फिलहाल लॉन्चिंग चीन में की गई है। अभी इस फोन के लिए भारचीय यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। Honor के इस लेटेस्ट फोन को कंपनी के वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। , जिसमें यूजर्स को 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है। आपको बता दें, अभी इस स्मार्टफोन के कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। आईए आपको इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
Honor Play 40 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
Honor Play 40 5G फोन में कंपनी अपने यूजर्स को 6.56 इंच एलसीडी स्क्रीन दे रही है। जो डिस्प्ले एचडी+ (1612 x 720 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इस फोन के स्क्रीन रिफ्रेश रेट की बात करें तो आपको 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेज आपको मिल रहा है, जिसमें आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। जो यूजर्स की आंखों की प्रोटेक्शन के लिए बेहतर है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 480+ मोबाइल प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के दो ऑप्शन आपको मिल रहे हैं। इस फोन का वजन 188 ग्राम, लंबाई 163.32mm, चौड़ाई 75.07mm और मोटाई 8.35mm है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Honor के Play 40 5G में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, इस फोन के रियर कैमरा से यूजर नाइट सीन मोड, पोट्रेट मोड, वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, टाइम लेप्स फोटोग्राफी, पेनोरेमिक फोटोग्राफी, ड्यूल व्यू वीडियो, एचडीआर फोटोग्राफी, लार्ज अपर्चर फोटोग्राफी कर सकती है।

अब बात करते हैं इस फोन के बैटरी की कंपनी आपको 5V/2A 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5200mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह डिवाइस 84 घंटों तक म्यूजिक प्लेबैक के साथ आ रहा है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर, हेडफोन जैक और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट दिया जा रहा है।
Honor Play 40 5G के कलर
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को स्काई ब्लू, स्टार पर्पल और जेड ग्रीन और मैजिक नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








