Honor Play 40C तगड़ी बैटरी, 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Honor Play 40C Launched: स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने अपना नया हैंडसेट Honor Play 40C को तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये के आस-पास तय रखा है। इस फोन में यूजर्स को 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 5,200mAh की एक बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन दमदार प्रोसेसर से लैस है। तो आईए आगे इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Play 40C की कीमत
Honor Play 40C को मैजिक नाइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फिलहाल इस फोन को 6GB+128GB सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 899 युआन भारतीय रुपये में 10,349 रुपये के प्राइज के साथ लाया गया है।

Honor Play 40C स्पेसिफिकेशन
Honor Play 40C एक बजट फोन है। जिसमें यूजर्स को 6.56 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल रही है, जो एचडी+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह फोन स्नैपड्रैगन 480 Plus चिपसेट से लैस है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिन्हें कम दाम में समार्टफोन चाहिए। फोटोग्राफी के लिए Honor Play 40C में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,200mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है। जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यूजर्स बढ़ा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Honor Play 40 5G
इससे पहले कंपनी ने मई में Honor Play 40 5G को 6.56 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था। जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है। ऑनर प्ले 40 को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि, यह 84 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम ऑफर करती है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने स्काई ब्लू, स्टार पर्पल, ब्लैक ज़ेड ग्रीन और मैजिक नाइट ब्लैक कलर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया था।


Click it and Unblock the Notifications








