18 मई को लॉन्च होगा Honor Play 5 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन
चीन की लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी Honor (हॉनर) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि वह होम मार्केट में 18 मई को Honor Play 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह एक बेस्ट फीचर के साथ रहने वाला मोबाइल हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने शुक्रवार को Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 नोटबुक और Honor Tab X7 टैबलेट की घोषणा की थी और अब इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख निकाली है।

बता हॉनर प्ले 5 को 18 मई को शाम 7:30 बजे (स्थानीय समय) पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को ओफिशियल पोस्टर में देखा जा सकता है, जिसमें शानदार टॉल एस्पेक्ट के साथ बेहतरीन रेश्यो डिस्प्ले है। फोन के बाएं कॉर्नर में एक सिम कार्ड स्लॉट है, जबकि इसकी दाईं ओर वॉल्यूम कंट्रोलर और पॉवर Key है। जबकि साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। साथ ही इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
ऑनर प्ले 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन
बता दें कि अभी तक आधिकारिक रूप से Honor Play 5 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आयी लेकिन कुछ अनुमान के अनुसार इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.53 इंच की फुल एचडी + ओएलईडी स्क्रीन हो सकती है। हैंडसेट की मोटाई केवल 7.46 मिमी है और इसका वजन 179 ग्राम हो सकता है।
साथ ही यह डाइमेंशन 800U चिपसेट और 3800mAh की बैटरी से संचालित स्मार्टफोन होगा। वहीं चार्जिंग की बात करें तो इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
जबकि अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर होगा, और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-2MP के सेंसर मौजूद होंगे। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।
क्या हो सकती है Honor Play 5 की संभावित कीमत
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनर प्ले 5 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखे जाने की पूरी उम्मीद है। इस फोन को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आपको एक बार और बता दें कि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कोई भी कीमत या फिर फोन में क्या फीचर और स्पेसिफिकेशन रहेंगे उसके बारे में जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications







