Honor Play 50 Plus पंच होल डिस्प्ले के साथ आज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Honor Play 50 Plus: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor आज अपने Play 50 Plus को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल कंपनी चीनी बाजार में पेश करने वाली है। जिसका खुलासा खुद कंपनी की ओर से किया गया है। इसे Honor Play 40 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। ऑनर प्ले 50 प्लस को पंच होल डिस्प्ले और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन कई धांसू फीचर्स से लैस होगा। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor Play 50 Plus के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इस फोन में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है। जो HD प्लस रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन को Dimensity 700 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इसके चिपसेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।

इसके साथ ही इसमें कंपनी अपने इस नए फोन में फोटग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसके साथ ही साथ इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 6,000mAh बैटरी भी शामिल कर सकती है, जो 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं इसके कीमत की बात की जाए तो इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
Honor Play 40 Plus स्पेक्स
ऑनर प्ले 40 प्लस में 6.74 इंच फुल एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। ऑनर का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 के साथ आता है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया है। जो 8 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो माली-G57 GPU दिया गया है। वहीं इसके कलर ऑप्शन की बात करें तों इसे टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर , जियानक्सिया पर्पल , चार्म सी ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications