Honor Play 8T की आज होने जा रही धमाकेदार एंट्री, कीमत भी कम, पहले ही जान लें सबकुछ
Honor Play 8T Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor आज अपना नया हैंडसेट Honor Play 8T लॉन्च करने जा रही है। जिसे Honor Play 7T का सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। इस आगामी फोन को कंपनी बजट रेंज में पेश कर सकती है। हालांकि, इसके लॉन्चिंग से पहले ही इस आगामी फोन का स्पेसिफिकेशन लीक हो चुका है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
Honor Play 8T की कीमत
Honor Play 8T को Honor Play 7T के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। जिसे कंपनी ने इस साल की शुरूआत मार्च में CNY 1,099 यानि लगभग 13,100 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। जिससे इस फोन को 15,000 से लेकर 20,000 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

Honor Play 8T की खासियत
Honor Play 8T को फिलहाल कंपनी चीनी बाजार में पेश करने वाली है। ऑनर प्ले 8टी को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाए जानें की उम्मीद है। इसके अलावा, पोस्टर के अनुसार इसका डिस्प्ले 850 nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। पोस्टर में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, इस फोन के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा। जिसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा शामिल किया जा सकता है। पोस्टर के अनुसार इस फोन को कंपनी पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल करेगी।
Honor Play 7T के स्पेक्स
Honor Play 7T स्मार्टफोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6020 SoC शामिल किया है। इस फोन को 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जिसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 22.5W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








