Honor Play 8T स्मार्टफोन 20GB रैम के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें ऑफर
Honor Play 8T Launched Today: स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने अपना नया हैंडसेट Honor Play 8T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को बजट रेंज में पेश किया है। ऑनर ने अपने इस फोन को एक ब्राइट एलसीडी पैनल के साथ 20GB रैम से लैस किया है। जिसमें यूजर को फुल HD+ रेजोल्यूशन और 850 nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। तो चलिए आपको इस न्यूली फोन की कीमत , बिक्री डेट से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor Play 8T कीमत
Honor ने अपने Honor Play 8T फोन को फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 1,099 Yuan यानि कि, लगभग 12,483रुपये तय किया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,299 Yuan यानि कि, 14,813रुपये है। जिसे ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिसकी पहली सेलिंग 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

Honor Play 8T स्पेसिफिकेशन
Honor Play 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.8 इंच की IPS LCD पैनल के साथ पेश किया है। जिसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 850 nits पीक ब्राइटनेस यूजर को मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो ऑनर प्ले 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने Dimensity 6080 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Honor Play 8T स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 13 बेस्ड Magic OS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP और एक अन्य कैमरा 2MP का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ पेश किया है।
Honor Play 7T के स्पेक्स
Honor Play 7T स्मार्टफोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6020 SoC शामिल किया है। इस फोन को 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जिसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 22.5W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








