Home
Mobile

साई-फाई हुआ रियल; Honor का Robot Phone इंसान की तरह हिलेगा-डुलेगा और सोचेगा भी!

Honor हमेशा से अपने इनोवेशन और यूनिक कॉन्सेप्ट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने जो पेश किया है, वह स्मार्टफोन इंडस्ट्री के भविष्य की झलक दिखा रहा है। Honor Magic 8 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने एक सरप्राइज रिवील किया, कुछ ऐसा जिसे वह "Robot Phone" कह रही है। और नहीं, यह कोई नाम नहीं बल्कि सचमुच एक ऐसा फोन है जिसमें रोबोटिक आर्म लगा है।

Honor का Robot Phone इंसान की तरह हिलेगा-डुलेगा और सोचेगा भी!

ऐसा फोन जो खुद करता है मूव

पहली नजर में यह फोन किसी भी प्रीमियम फ्लैगशिप की तरह ही दिखता है, mdc डिज़ाइन, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और हाई-एंड फिनिश। लेकिन जैसे ही इसका कैमरा मॉड्यूल खुद उठकर हिलने-डुलने लगता है, आप हैरान रह जाते हैं। मानो किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो!

Robot Phone के रियर पैनल में एक छिपा हुआ गिम्बल-माउंटेड आर्म है, जो बाहर निकलकर कई दिशाओं में घूम सकता है। Honor के टीजर वीडियो में यह कैमरा खुद मूव करता दिखता है, कभी सब्जेक्ट को फॉलो करता है, कभी फोटो का एंगल खुद एडजस्ट करता है। यहां तक कि एक मोमेंट पर यह खुलते समय हँसने जैसी साउंड (giggle) भी करता है, जो इसे थोड़ा 'पर्सनालिटी' देता है।

जब यह आर्म वापस फोल्ड हो जाता है, तो फोन एकदम सामान्य दिखता है, कोई उभरा हुआ हिस्सा नहीं, कोई भारीपन नहीं। यानी यह एक ऐसा फोन है जो "जब चाहे रोबोट, जब चाहे नॉर्मल स्मार्टफोन" बन सकता है।

AI है दिमाग, Robotics है शरीर

Honor का कहना है कि Robot Phone का कॉन्सेप्ट तीन मुख्य तकनीकों पर आधारित है।

  • AI Brain (Artificial Intelligence दिमाग)
  • Robotic Movement (शारीरिक मूवमेंट)
  • Professional Imaging (प्रो-लेवल कैमरा कंट्रोल)

यह फोन Honor के खुद के बड़े AI मॉडल "YOYO" पर आधारित है, जो यूजर की भावनाओं को समझने, इरादों का अनुमान लगाने, और कनेक्टेड डिवाइस मैनेज करने में सक्षम बताया गया है।

कंपनी के मुताबिक यह 'Alpha Project' का हिस्सा है, एक ऐसा विजन जिसमें स्मार्टफोन अब सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि एक "सिलिकॉन-बेस्ड साथी (Silicon-Based Life Partner)" बनेंगे। यानी, फोन यूजर की जरूरतों को महसूस करेगा, सीखेगा और उसी हिसाब से रिएक्ट करेगा।

अभी कॉन्सेप्ट है, लेकिन सिर्फ दिखावा नहीं

Honor के CEO Li Jian ने बताया कि Robot Phone अभी एक "Embodied Intelligence" एक्सपेरिमेंट है, यानी ऐसा AI जो सिर्फ दिमाग नहीं, बल्कि फिजिकल मूवमेंट और अवेयरनेस भी रखता है।

हालांकि अभी तक जो टीजर दिखाया गया है, वह CGI (कंप्यूटर-जनरेटेड) है, असली प्रोटोटाइप नहीं। लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह Mobile World Congress (MWC) 2026, Barcelona में इस कॉन्सेप्ट पर और जानकारी साझा करेगी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि Honor ने यूज़र्स को रजिस्टर करने का मौका दिया है ताकि वे इसके अर्ली अपडेट्स या प्रोडक्ट टेस्टिंग का हिस्सा बन सकें। इससे साफ है कि यह सिर्फ मार्केटिंग स्टंट नहीं, बल्कि कंपनी की सीरियस रिसर्च का हिस्सा है।

भविष्य की झलक या नया डर?

Robot Phone को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की राय देखने को मिल रही है, कुछ लोग इसे भविष्य का इनोवेशन मान रहे हैं, तो कुछ इसे "क्रीपी टेक्नोलॉजी" कह रहे हैं।

सोचिए एक फोन जो खुद कैमरा हिला सके, आपको फॉलो कर सके या आपके चेहरे के हाव-भाव पहचान सके,

क्या यह मजेदार लगेगा या डरावना?

सवाल ये भी है कि अगर यह कैमरा खुद घूम सकता है, तो क्या यह गोपनीयता (privacy) के लिए खतरा बनेगा? और क्या इसकी बैटरी और टिकाऊपन इतनी मजबूत होगी कि यह रोजमर्रा की चुनौतियों को झेल पाए?

कमाल का होगा फ्यूचर

भले ही Honor Robot Phone अभी बाजार में लॉन्च होने से काफी दूर है, लेकिन यह टेक्नोलॉजी की दिशा बदलने वाला विचार है। कभी टचस्क्रीन और फोल्डेबल फोन भी "अजीब" लगते थे, और आज वे आम हैं।

शायद कुछ साल बाद, एक ऐसा फोन हमारे हाथ में हो जो चल सके, देख सके और महसूस भी कर सके और Honor इस बदलाव की शुरुआत कर चुका है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor’s Robot Phone Can Literally Move, Feel, and Frame Shots on Its Own The Future Is Here!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X