Home
Mobile

Honor V Purse फोल्डेबल स्मार्टफोन दो स्क्रीन, 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor V Purse launched: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऑनर ने अपने Honor V Purse फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इस डिवाइस को चेन, स्ट्रैप और टसल्स से डिजाइन किया गया है। जो देखने में हुबहू पर्स जैसा है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही बर्लिन में आयोजित IFA इवेंट में Honor V Purse फोल्डेबल स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट फोल्डेबल फोन की कीमत, स्पेक्स और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor V Purse कीमत व उपलब्धता

Honor V Purse के 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 5,999 RMB यानि कि, लगभग 69,800 रुपये रखा है। वहीं इसके 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए ग्राहकों को 6,599 RMB यानि कि, लगभग 75,400 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे ग्राहक ग्लेशियर ब्लू, एलीगेंट ब्लैक और कैमेलिया गोल्ड तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Honor V Purse फोल्डेबल स्मार्टफोन 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कीमत

Honor V Purse स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर वी पर्स में 6.45 इंच कवर OLED डिस्प्ले दिया गया है जो (2348 × 1088 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें 7.71 इंच OLED डिस्प्ले मिल रहा है जो (2348 × 2016 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इसकी स्क्रीन 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। ऑनर ने अपने इस लेटेस्ट फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस किया है। जो TSMC के 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए इसमें कंपनी ने एड्रेनो 642L GPU को शामिल किया है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.2 भी शामिल है।

Honor V Purse में फोटोग्राफी के लिए यूजर को अपर्चर एफ/1.9 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 35W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी को शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 802.11 एएक्स, डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS, ग्लोनास फीचर्स से लैस हैं।

इसके अलावा इसमें यूजर को USB 2.0 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मिल रहा है। इस हैंडसेट में Honor Histen 7.1 ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसके डाइमेंशन की बात करे तो 156.5 × 74.7 × 8.6mm और अनफोल्ड रहने पर 156.5 × 135.6 × 4.3mm है। इस फोन का वज़न 215 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor has launched its Honor V Purse foldable phone. Which looks like a purse. This device has been designed with chains, straps and tassels. Users can also use this phone as a purse with strap and chain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X