Home
Mobile

Honor Watch 4 की ई-सिम सपोर्ट के साथ धमाकेदार एंट्री, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Honor Watch 4 Launch: अगर आप भी लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो आपके लिए Honor Watch 4 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने अपने इस वॉच को कई दमदार फीचर्स और ई-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच 1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस है। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर फीचर भी शामिल किए गए हैं। तो आइए आपको ऑनर के इस नए स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे बताते हैं।

Honor Watch 4 की कीमत

ऑनर वॉच 4 को कंपनी ने क्लाउड वॉटर ब्लू , ओब्सीडियन ब्लैक और मॉर्निंग ग्लो गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। जिसकी कीमत 949 चीनी युआन भारतीय रूपये के हिसाब से लगभग 10,850 रुपये की शुरूआती कीमत तय किया गया है।

Honor Watch 4 की ई-सिम सपोर्ट के साथ धमाकेदार एंट्री,  जानें कीमत

Honor Watch 4 की स्पेसिफिकेशन

Honor Watch 4 स्मार्टवॉच को 1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसके साथ 450 x 390 पिक्सल एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा। यह वॉच स्क्वायर डायल शेप और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.2 कनेक्टिविटी के साथ ही 400 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेसेस का भी सपोर्ट दिया गया है। ऑनर वॉच 4 को 97 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं, जिसमें इनडोर साइकिलिंग, आउटडोर साइकिलिंग , आउटडोर रनिंग, इनडोर रनिंग मोड शामिल है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इस वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ स्लीप मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस वॉच को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए 5-ATM की रेटिंग मिली है।

सबसे खास बात यह है कि, कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट वॉच को ई-सिम टेक्नोलॉजी से लैस किया है। जिससे यूजर्स को सीधे फोन कॉल करने और रिसीव करने की फैसिलिटी मिलेगी। ऑनर वॉच 4 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 451mAh की बैटरी दी है। इसके बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर अगले 10 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, इसे फुल चार्ज करने में महज 2 घंटे का समय लगेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor has launched its new watch Honor Watch 4 with e-SIM support in India. Which is equipped with 1.75 inch AMOLED display and Bluetooth calling feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X