Honor भारत में लाएगा 180MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, 5,600mAh बैटरी की मिलेगी सुविधा
Honor भारत के बाजार में जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च कर सकता है। बता दें कि कंपनी ने Honor Magic 6 Pro को टीज किया है। यह स्मार्टफोन कुछ मार्केट में पहले ही प्रवेश ले चुका है। लेकिन कंपनी भारत में अपने इसी फोन को लॉन्च करने जा रही है, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Honor Magic 6 Pro कब लेगा भारत में प्रवेश
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HTech के एक्जीक्यूटिव ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बाद से Honor Magic 6 Pro के भारत में लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन कीमत में महंगा होगा। वहीं Honor कंपनी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू नहीं की है, तो इसकी उम्मीद रखने वालों के लिए इस फोन को बाहर से खरीदना होगा।

Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को हाल ही में MWC 2024 में लगभग 2,42,65 रुपये में पेश किया था। वहीं चीन में इस स्मार्टफोन के 16 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट को लगभग 72,400 में पेश किया गया है। इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.8 इंच OLED डिस्प्ले, FHD+ (2800 x 1264 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दी गई है।
Honor Magic 6 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, एड्रेनो 750 जीपीयू चिपसेट दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड मैजिक औएस 8.0 पर रन करता है।
Honor Magic 6 Pro में दिया गया है तगड़ा कैमरा
Honor Magic 6 Pro की कैमरा क्वालिटी बेहद ही शानदार है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 50 मेगापिक्स के फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








