Honor ने लॉन्च किया यूनिक डिजाइन वाला Honor X40 5G स्मार्टफोन, झटपट होगा फुल चार्ज
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने चीन में अपना Honor X40 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Honor X40 5G Honor X30 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में आया है। Honor X40 5G का डिजाइन भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा इसके कर्व्ड डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, वर्चुअल रैम, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और भी बहुत कुछ प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस भी यूजर्स को लुभा रहे हैं। आइए जानते हैं Honor X40 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।

Honor X40 5G Price
Honor X40 5G में आपको Colorful Cloud, Mo Yuqing और Magic Night Black रंगों का विकल्प मिल रहा है। 6GB + 128GB वैरिएंट RMB 1,499 (17,161 रुपये) से शुरू होता है। फोन के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत RMB 1,699 (19,396 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत RMB 1,999 (22,828 रुपये) है। आपको RMB 2,299 (26,180 रुपये) में 12GB + 256GB वैरिएंट मिल रहा है।
Honor X40 5G Specifications
हॉनर X40 5G में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के अलावा सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। इसमें आपको इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। यह फोन 2,400 x 1,080-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और 10-बिट कलर डेप्थ प्रदान करता है। फोन के बैक की बात करें तो X40 5G बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है, यह एंड्रॉइड 12 ओएस पर आधारित मैजिक यूआई 6.1 पर चलता है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक करता है। फोन में 7GB की वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी भी दी जा रही है।
Honor X40 5G Camera
Honor X40 5G में डुअल रियर कैमरे मिलते हैं। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी सेंसर के साथ है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। वहीं, बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications