Honor जल्द ला रहा 24GB रैम वाला अपना पहला स्मार्टफोन, इन खूबियों से होगा लैस, जानें सभी डिटेल
Honor X50 GT, Honor 90 GT: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट को लॉन्च कर सकता है। जिसे Honor X50 GT और Honor 90 GT के नाम से जाना जाएगा। GT सीरीज के तहत लाए जाने वाले इन दोनों फोन्स को लेकर एक लीक सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि, कंपनी अपने इन फोन्स को 24GB रैम के साथ मार्केट में पेश करेगी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की माने तो ये दोनों स्मार्टफोन्स 32GB रैम के साथ भी दस्तक दे सकते हैं। अगर लीक सही होता है तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 24जीबी रैम से लैस होगा। तो आइए आपको आगे इस फोन की अन्य डिटेल्स बताते हैं।

Honor X50 GT , Honor 90 GT के स्पेक्स
इन फोन्स को कंपनी तगड़े परफॉरमेंस के साथ लॉन्च करेगी। डिजाइन की बात करें तो इन्हें काफी अट्रैक्टिव डिजाइन और दमदार प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, इन फोन्स को फ्लैट स्क्रीन और एलसीडी/OLED पैनल दिया जाएगा। वहीं इससे पहले आई रिपोर्ट की मानें तो Honor X50 GT में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट और ऑनर 90 GT स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 SoC चिपसेट शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के मेन लेंस को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
अन्य लीक के अनुसार इस हैडसेट में 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा इस दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Honor X40 GT की स्पेसिफिकेशन
ऑनर X40 जीटी में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.81 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया है, जो 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज से लैस हैं। इस फोन के साथ 7 जीबी तक वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है। Honor ने अपने इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4800mAh की बैटरी शामिल है, जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, NFC 5G, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट इसमें मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








