Home
Mobile

Honor x50 GT स्मार्टफोन के लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल

Honor X50 GT Launch Date: Honor अपने ग्राहकों के लिए नए साल पर अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Honor X50 GT नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन को अगले महीने के शुरूआती हफ्ते में ही एंट्री लेने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अपने इसआगामी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। तो आइए आपको ऑनर के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर इसकी लॉन्च डेट तक के बारे में आगे डिटेल में बताते हैं।

Honor x50 GT स्मार्टफोन के लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Honor X50 GT की लॉन्चिंग

Honor के अनुसार X50 GT को नए साल में 4 जनवरी को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ ही इस फोन के दो टीजर पोस्टर भी जारी किए हैं। पोस्टर के अनुसार फोन को चीनी बाजार में लोकल समयानुसार शाम 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसे कंपनी ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के लिए उपलब्ध करा सकती है। एक लीक मानें तो Honor X50 GT, Honor X50 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Honor X50 GT स्पेक्स

ऑनर के इस फोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फिलहाल इसकी स्क्रीन साइज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट से लैस किए जाने की उम्मीद है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक रैम के साथ 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फोन के 24 GB रैम वेरियंट पर भी काम कर रही है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर काम कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 35वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा आपको इसके बैंक में कंपनी की ब्रांडिंग मिलेगी। फिलहाल, फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Honor अगले कुछ दिनों में Honor X50 GT को लेकर ऑफिशियली जानकारी शेयर कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor X50 GT will have a curved OLED display. This phone will work on Snapdragon 8 Plus Gen 1 processor. In which 5800mAh battery will be provided.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X