Honor X50 GT स्मार्टफोन 16GB रैम के साथ लॉन्च, जानिएं कीमत व फीचर
Honor X50 GT Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी हॉनर ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X50 GT को लॉन्च कर दिया है। जिसे इसके पुराने मॉडल Honor X40 GT के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है। हॉनर के लेटेस्ट फोन X50 GT में यूजर्स को 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से पैक्ड किया है। तो आइए आपको इस नए फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक की डिटेल आगे विस्तार में बताते हैं।

Honor X50 GT कीमत
Honor X50 GT को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसमें 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज के साथ शुरुआती वेरिएंट की कीमत CNY 2,100 (लगभग 25,000 रुपये) है। इसके मॉडल 16 जीबी रैम, और 1TB स्टोरेज तक जाते हैं। 1TB स्टोरेज वाले टॉप एंड वेरिएंट का प्राइस CNY 2,899 (लगभग 34,500 रुपये) है। फोन मिडनाइट ब्लैक, और स्टार विंग गॉड ऑफ वॉर कलर वेरिएंट्स में आता है। इसके लिए प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है जबकि ओपन सेल 9 जनवरी से शुरू होगी।
Honor X50 GT स्पेसिफिकेशंस
हॉनर एक्स50 जीटी में आपको 6.78 इंच का OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस फोन को कंपनी ने पंच होल डिजाइन के साथ पेश किया है। सबसे खास बात यह है कि, सिक्योरिटी के लिए आपको इसके डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो Honor के इस हैंडसेट में Snapdragon 8+ Gen 1 चिप दिया गया है। जो 16 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज पेअरिंग के साथ आ रहा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है, जिस पर कंपनी ने MagicOS 7.2 की स्किन दी हुई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 3X जूम सपोर्ट के108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी शामिल की है। इस फोन में आपको 5100mm² वेपर चैम्बर मिलेगा, जो हीट को कंट्रोल करने का काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








