Honor X50 स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन के साथ 5 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत
Honor X50 Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Honor अपना नया फोन Honor X50 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसे प्रीमियम डिजाइन और धांसू फीचर के साथ लाया जा रहा है। इस फोन के लॉन्चिंग का खुलासा कंपनी ने खुद किया है। अगले महीने 5 जुलाई को इस हैंडसेट को कंपनी चीन में पेश करेगी। जिसका फिलहाल कंपनी ने टीजर पोस्टर जारी किया है। तो चलिए आगे आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर लॉन्च डिटेल तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Honor X50 के स्पेसिफिकेशन्स
Honor X50 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.78 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसे FHD+ रेजोल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ इसे लाया जा सकता है। इसके साथ ही 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज इसमें दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर आधारित मैजिक यूआई पर चल सकता है। Honor के X50 स्मार्टफोन में 108MP का रियर कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5700mAh की बैटरी दी जा सकती है। जिसके साथ 35W का चार्जरमिल सकता है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन Honor X50 में साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दे सकती है। इस अपकमिंग हैंडसेट को Honor X40 के सक्सेजर वेरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया है।
Honor X50 की कीमत
वहीं Honor X50 के कीमत की बात करें तो इसे कंपनी लगभग 29,990 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। इस डिवाइस को नीले कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी अपने इस फोन को चीन में 5 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे लॉन्च करेंगे।

OnePlus Nord 3 की जल्द होगी एंट्री
वनप्लस नॉर्ड 3 को कंपनी अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन में से एक है। इसके अलावा, वनप्लस ने खुलासा करते हुए बताया है कि डिवाइस फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। उम्मीद है कि Nord 3 , OnePlus Nord Ace 2V का रीब्रांडेड मॉडल होगा , जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








