Honor X50 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 100 MP कैमरे के साथ इस धांसू फीचर से हो सकता है लैस, 5 जुलाई को होगा लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor जल्द ही अपना नया हैंडसेट Honor X50 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जिसेक अनुसार यह फोन 100 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Honor X40 की जगह ले सकता है। तो आइए आपको इस स्मार्टफोन लीक जानकारी के साथ इसके अनुमानित कीमत की भी डिटेल्स आगे बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Honor के इस अपकमिंग फोन Honor X50 में कंपनी Snapdragon 6 Gen 1 SoC दे सकती है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर इस फोन को लेकर कई जानकारी दी है। जिसे अनुसार Honor X50 को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ 16 GB रैम और 512 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और 2,652 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होने की भी उम्मीद है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Honor X40 को ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 5,100 mAh की बैटरी के साथ पेश किया था।
Honor X50 में फोटोग्राफी के लिए 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में Honor X50 का एक टीजर जारी कर इसमें 5,800 mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल किए जाने का खुलासा किया है।
इसके कीमत की बात करें तो कंपनी इसे CNY 1,000 यानि कि, लगभग 11,300 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, ये अनुमानित प्राइज है। फिलहाल कंपनी की ओर से अभी तक कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Honor X40 5G के स्पेसिफिकेशंस
Honor X40 5G को 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। जिसके सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट और कर्व्ड एज हैं। यह स्मार्टफोन 2,400 x 1,080-पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए यूजर को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 12 OS पर आधारित मैजिक UI 6.1 पर संचालित होता है। इसमें 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रहा है। Honor X40 5G में डुअल रियर कैमरे मिल रहे हैं। जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP का f/1.8 अपर्चर के साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








