Honor ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, इतनी कम बजट में मिल रहा 4,500mAh बैटरी और 100MP का कैमरा

Honor X50i launched: अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। Honor ने कम बजट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X50i को लॉन्च कर दिया है। जिसमें आपको 100 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Honor X40i के सक्सेसर के तौर पर लाया है। आइए आपको हम Honor के इस नए स्मार्टफोन X50i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor X50i के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
Honor के इस फोन के कैमरे की बात की जाए तो इसमें आपको 100 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जा रहा है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियों कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसी के साथ इस फोन के साइड में फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। जिसे आप अपने सिक्योरिटी के तहत यूज कर सकते हैं। वहीं इस स्मार्टफोन के डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.48 मिमी और वजन 179 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन में आपको 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। खास बात यह है कि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 7GB तक वर्चुअल RAM भी दे रही है, जिससे टोटल आपको 19GB तक RAM मिलेगा।

Honor के इस नए X50i में आपको 6.73 इंच की IPS एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में Dimensity 6020 का प्रोसेसर दे रही है। इस स्मार्टफोन को 4,500mAh बैटरी से लैस बनाया गया है जिसमें 35W का फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है।
Honor X50i की कीमत
वहीं इस फोन के कलर की बात की जाए तो इस नए स्मार्टफोन में आपको ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और पिंक कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। सबसे आखिरी में इस नए स्मार्टफोन की कीमत की बात करते हैं, जो अलग-अलग वेरियंट के तहत डिसाइड किया गया है। Honor X50i के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan यानि कि लगभग 17,889 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 Yuan यानि कि, लगभग 20,276 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








