Home
Mobile

Honor ने नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानिए कीमत व फीचर्स

Honor X50i plus launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसे ऑनर एक्स50i+ (Honor X50i plus) नाम दिया गया है। कम बजट में यह फोन कई दमदार फीचर्स से लैस है। यह फोन डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट के साथ 108MP डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसे Honor X50 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। तो आइए आपको इस न्यूली हैंडसेट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor X50i Plus कीमत

ऑनर एक्स50आई प्लस की कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन (लगभग 18,300 रुपये) और 12 GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,900 रुपये) तय हुआ है। इन दोनों हैंडसेट को ग्राहक पिंक, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक चार कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Honor X50i Plus फीचर्स

ऑनर एक्स50i प्लस में कंपनी ने अपने ग्राहकों को 6.7 इंच OLED स्क्रीन दिया है, जो फुलएचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। कंपनी ने अपने इस फोन को डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट के साथ बाजार में पेश किया है। जो 12 जीबी रैम से लैस है। इसके साथ ही ऑनर एक्स50i प्लस में 8GB वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Magic OS के साथ आ रहा है।

Honor ने नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलेगा। जिसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए ऑनर ने इसमें 4,500mAh की बैटरी शामिल की है, जो 35W चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन के डाइमेंशन की बात करें तो इसमें 161.05 x 74.55 x 6.78mm और वजन 166 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor x50i Launched: Honor X50i smartphone has been launched with features like up to 20 GB RAM support and 512 GB inbuilt storage. Whose starting price has been fixed at 1,599 yuan (about Rs 18,300)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X