Honor X60, X60 Pro और टैबलेट GT Pro के लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन, स्टोरेज का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने हाल ही में कंफर्म करते हुए, बताया था कि, वह आगामी 16 अक्टूबर को चीन में Honor X60 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। अब कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही अपने ऑफिशियली ऑनलाइन स्टोर पर हॉनर X60 और X60 प्रो को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है।
इसके साथ ही कंपनी ने Honor टैबलेट GT Pro को भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। जिससे ब्रांड के आगामी सीरीज और टैबलेट की रैम से लेकर स्टोरेज और कलर ऑप्शन का खुलासा हो गया है।

Honor X60, X60 Pro स्टोरेज और कलर ऑप्शन- ऑनर X60 और X60 प्रो को चार कॉन्फिगरेशन में लाया जाएगा। जिसमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB स्टोरज शामिल होगें।
कलर ऑप्शन की बात करें तो X60 को एलिगेंट ब्लैक, हैहुकिंग और मून शैडो व्हाइट रंग ऑप्शन में लाया जाएगा। जबकि, X60 Pro को स्काई ब्लू , एलिगेंट ब्लैक, बेसाल्ट ग्रे और बर्निंग ऑरेंज कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें, Honor X60 Pro का केवल 12GB/512GB वेरिएंट ही चाइना मोबाइल Beidou सैटेलाइट SMS कम्युनिकेशन सपोर्ट के साथ आएगा। ऐसे में यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने वाला दुनिया का पहला नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।
Honor X60 सीरीज के स्पेसिफिकेशन- फिलहाल, Honor X60 Pro के स्पेसिफिकेशन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन X60 को लेकर हाल ही में सामने आई लीक की मानें तो इसमें 6.8-इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंशन 7025h चिपसेट शामिल किया जा सकता है, जिसे 12GB तक वर्चुअल रैम से जोड़ा जाएगा।
यह फोन MagicOS 8.0-आधारित Android 14 पर संचालित होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 35W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दे सकती है।
Honor टैबलेट GT Pro - हॉनर टैबलेट जीटी प्रो को भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। इसमें 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए खास सपोर्ट का खुलासा किया गया है, जिसमें कोई सेलुलर वर्जन पेश नहीं किया गया है। हालांकि, इसके सभी स्पेक्स पर से अभी पर्दा नहीं उठा है।
लिस्टिंग के अनुसार इसे 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 16GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टार ब्लैक, मून शैडो व्हाइट और जीटी ब्लू तीन रंगों में उपलब्ध कराए जानें की पुष्टि हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








