Honor X6a 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और Helio G36 चिप के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Honor X6a Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपनी X सीरीज के नए हैंडसेट Honor X6a को यूके में लॉन्च कर दिया है। जो 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और Helio G36 चिप से लैस है। इस फोन को कंपनी ने कम बजट में कई धांसू फीचर्स से पैक्ड किया है। लॉन्च के साथ ही इस पर कंपनी कई ऑफर्स का भी लाभ अपने यूजर्स को दे रही है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत, खासियत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
Honor X6a की कीमत
Honor X6a को कंपनी ने £129.99 यानि कि, लगभग 11,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिस पर कंपनी एक वाउचर ऑफर दे रही है।

Honor X6a की खासियत
Honor X6a की खासियत की बात करें तो इसमें 6.56 इंच का IPS एलसीडी डिस्प्ले मिल रहा है। जो एक HD प्लस स्क्रीन के साथ आ रहा है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G36 चिपसेट को शामिल किया है। जो एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Honor X6a के रियर में 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। साथ ही साथ फोटोग्राफी के लिए इसमें कई तरह के मोड मिल रहे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,200mAh बैटरी दी गई है, जो 22.5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।
इसके अलावा इसमें 6GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ आएगा, जिसमें स्टोरेज 128GB ही मिलेगी। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला ये फोन स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित Magic OS 7.1 पर काम करेगा। डिवाइस के डाइमेंशन 163.32 x 75.07 x 8.35mm और वजन 188 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








