Honor का नया स्मार्टफोन लॉन्च,108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस, जानिए कीमत
Honor X7b Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपना नया हैंडसेट X7b को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी 25 हजार से कम कीमत के साथ उपलब्ध कराया है। यह फोन 108 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा से लैस है। जिसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आ रहा है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत , स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor X7b कीमत और उपलब्धता
Honor X7b को कंपनी ने 249 डॉलर (लगभग 20,700 रुपये) कीमत में उपलब्ध कराया है। हालांकि सभी जगह के अनुसार इस फोन की कीमत अलग हो सकती है। ऑनर ने इसे Midnight Black , Flowing Silver और Emerald Green कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।
Honor X7b स्पेसिफिकेशंस
Honor X7b में यूजर्स को 6.8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रह है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 680 चिपसेट शामिल की गई है, जो एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। इस फोन में आपको 2 रैम ऑप्शन मिल रहे हैं। जो 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी में आएंगे। बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.2 पर काम करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा जो f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ आएगा। इसके साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 35W फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस फोन के साइड में फिंगर प्रिंट स्कैनर मिल रहा है, जो पावर बटन में दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








