Home
Mobile

Honor X9b 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरे के साथ लॉन्च , जानें कीमत

Honor X9b 5G Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर ने अपना नया हैंडसेट Honor X9b 5G लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन को Honor x9a का अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। जिसे फिलहाल सऊदी अरब और यूएई में ऑनर के वेबसाइट लिस्ट किया गया है। 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हुए इस हैंडसेट के बारे में आईए आगे सभी डिटेल्स जानते हैं।

Honor X9b कीमत

Honor X9b के कीमत की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है। इस फोन को ग्राहक सनराइज औरेंज, मिडनाइट ब्लैक और एमेरल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकता है।

Honor X9b के स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9b को कंपनी ने 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जो 1.5K (1200×2652 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। ऑनर के न्यूली फोन की स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 429 पीपीआई और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.8 प्रतिशत है। यह फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लाया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13-बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज , 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं।

Honor X9b 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरे के साथ लॉन्च , जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर को अपर्चर एफ/2.45 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी है,जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए Honor X9b 5G में जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, 5G सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor X9b has been introduced with 6.78 inch AMOLED display. Whose refresh rate is 120 Hz. Honor has launched this phone with Qualcomm octa-core Snapdragon 6 Gen 1 processor. The company has made this phone available in Sunrise Orange, Midnight Black and Emerald Green color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X