Home
Mobile

Honor X9B भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट, ऑफर्स और फीचर्स का खुलासा

HONOR X9b Smartphone India LAunch Date Confirmed: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में है। कंपनजिसे Honor X9b के नाम से मार्केट में पेश करेगी।

कंपनी ने HONOR X9b स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि करते हुए बताया कि, यह 15 फरवरी को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसके लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

Honor X9B भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

Amazon India पर लिस्टिंग के बाद इस फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि, इसके Sunrise Orange वेरियंट को भारत में 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही यह भी यह भी खुलासा हुआ है कि, ऑनर के इस फोन को Honor Choice Earbuds X5E के साथ कॉम्बो ऑफर के तहत पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के साथ 12 महीने की स्क्रीन और बैक कवर वारंटी व 24- महीने की एक्टेंडेड बैटरी हेल्थ गारंटी भी कंपनी देगी।

Honor X9B भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि, इसे Android 13 के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, फेमस टिप्स्टर पारस गुगलानी ने HONOR X9b की ऐमजॉन इंडिया पर लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। हालांकि, इस अमेजन लिस्टिंग को अब हटा लिया गया है।

HONOR X9b Price: ऑनर के इस हैंडसेट की कीमत भारत में 25 से लेकर 30 हजार रुपये के बीच तय किए जानें की उम्मीद है। जिसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी मिल सकती है।

Honor X9B भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

Honor X9b Features: ऑनर ने अपने इस फोन के ग्लोबल वेरियंट में 6.78 इंच 1.5K (1,200 x 2,652 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है। ऑनर एक्स9बी स्मार्टफोन को भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

जिसमें 12 जीबी रैम के साथ ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.2 मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor X9B will have a 6.78-inch display, which has 1.5K resolution. Honor X9B will have Snapdragon 6 Gen 1 SoC processor. In which 108 megapixel primary camera will be provided.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X