Honor X9b स्मार्टफोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू, जानें ऑफर्स से लेकर कीमत
Honor X9b Smartphone Pre-booking: ऑनर ने आज से अपने न्यूली हैंडसेट X9b की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Honor X9b स्मार्टफोन को वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अपने इस हैंडसेट को कंपनी ने अपनी यूएई वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन के साथ शो-केस किया था। तो आइए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स और ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor X9b स्मार्टफोन की कीमत
Honor के X9b स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसे 346 डॉलर यानि कि, लगभग 28,800 रुपये कीमत के साथ सऊदी अरब में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की है। 26 अक्टूबर से इस फोन की कंपनी ने प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जिसका शिपमेंट 8 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Honor X9b स्मार्टफोन के स्पेक्स
Honor X9b स्मार्टफोन में 6.78 इंच के कर्व्ड एज एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इस फोन में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट को शामिल किया है। जो 8GB , 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB स्टोरेज से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो Honor के इस नए स्मार्टफोन को Android 13 बेस्ड Magic OS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा पावर देने के लिए इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Realme GT 5 Pro सोनी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च
Realme GT 5 Pro के जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन अपने लाइनअप में Realme GT 5 मॉडल में शामिल हो जाएगा, जो इस साल अगस्त में चीन में जारी किया गया था। रियलमी के इस अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि, इसे कंपनी पेरिस्कोप कैमरा और लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। Realme फ्लैगशिप मॉडल में पहले 2K रेजोल्यूशन के साथ BOE AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है । MySmartPrice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme GT 5 Pro में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच का पैनल हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








