Honor का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन जल्द भारत में जल्द होने जा रहा लॉन्च, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स
Honor X9B Specs: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Honor X9B नाम से जाना जाएगा। ऑनर 90 सीरीज के भारत में वापसी के बाद ऑनर X9B दूसरा कंपनी का स्मार्टफोन होगा। जिसे कंपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन का सीधा मुकाबला Realme 11 Pro सीरीज से होगा। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स और लॉन्च डेट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor X9B लॉन्च डेट
ऑनर अपने इस स्मार्टफोन Honor X9B को इस साल के अंत दिसंबर तक भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियली जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Honor X9B कीमत
Honor अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 25,000 रुपये तक की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकता है। हालांकि देश में इस फोन की कीमत कितनी होगी, इसे लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर इसकी कीमत 25 हजार के अंदर तय किए जाने की उम्मीद है। जिसे दो कलर वेरियंट में लाया जा सकता है। आपको बता दें, इस फोन के साथ कंपनी भारत में पहले TWS इयरबड्स पर से भी पर्दा उठाएगी।

Honor X9B फीचर्स
Honor X9B के फीचर्स ग्लोबल वेरिएन्ट जैसे ही रहेंगे। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। जो120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। अपने इस अपकमिंग फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के ग्लोबल वेरियंट में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल , 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,8000mAh बैटरी दे सकती है, जो 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications







