Honor X9B एंटी ड्रॉप डिस्प्ले के साथ 15 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर
स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर अपने Honor 90 फोन की सफलता के बाद भारतीय बाजार में एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Honor X9b के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी अपने इस फोन की डिस्प्ले को काफी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ ला रही है।
Honor X9B की भारत में लॉन्चिंग-ऑनर अपने इस फोन को 15 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। जिसकी बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी। जिसके लिए लॉन्चिंग से पहले ही Amazon पर इसका पेज बन गया है।

अभी केवल डिस्प्ले की जानकारी ही सामने आई है। जिसके अनुसार ऑनर का यह वेरिएंट 3डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह 360 डिग्री ड्रॉप रेजिस्टेंस वाला अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले मॉडल है। इसके साथ ही इस फोन के सभी 6 किनारों और 4 कोनों पर ड्रॉप रेजिस्टेंस उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा इसमें यूजर्स को Circadian Night Display टेक्नोलॉजी मिल रहा है। इससे रात में भी डिस्प्ले हानिकारक रोशनी को नियंत्रित करेगा। इसलिए Honor X9B फोन का डिस्प्ले इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे उपभोक्ता कि आंखों को कोई दिक्कत ना हो।

Honor X9b में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले है, जो 120hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। ये फोन आंखों को थकान से बचाने के लिए PWM Dimming टेक्नोलॉजी और कम नीली रोशनी के साथ आता है।
इसके साथ ही इसमें नैचुरल लाइट रिदम के लिए Dynamic Dimming और रात के समय इस्तेमाल के लिए नीली रोशनी को कम करने वाला Circadian Night Display जैसे खास डिस्प्ले फीचर्स मिल रहे हैं।

Honor X9B स्पेसिफिकेशन्स- आपको बता दं, इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है, चीनी वेरिएंट को ही वेरिएंट में लाए जानें की संभावना है। यह फोन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
जिसमें 108 MP का प्राइमरी कैमरा + 5 MP अल्ट्रा वाइड एंगल + 2 MP मैक्रो कैमरा मिल रहा है। इसमें 35W फास्ट चार्जिंग के साथ 5800mAh की बैटरी से लैस किया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा।
Honor X9B की कीमत- इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,792 रुपये है। कहा जा रहा है कि इसे भारतीय बाजार में भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सनराइज ऑरेंज कलर मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








