दमदार बैटरी, शानदार फीचर्स और किफायती कीमत वाला Honor X9c हुआ लॉन्च; चेक करें डिटेल्स
Honor X9c Launched: Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor X9c लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Honor X9b का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यह फोन Honor Magic 7 Lite का रिब्रांडेड वर्जन भी माना जा रहा है।
इसकी कीमत ₹21,999 रखी गई है, जिससे यह भारत में Realme 14 Pro, iQOO Neo 10R और POCO X7 Pro जैसे फोन्स को सीधी टक्कर देता है।

दमदार डिजाइन और डिस्प्ले
Honor X9c में 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर डैप्थ को सपोर्ट करती है। यह DCI-P3 वाइड कलर गैमट के साथ आती है।
फोन में आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3,840Hz DC Dimming और सर्केडियन नाइट डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो रात में स्क्रीन की टोन को वार्म कर देती हैं।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Honor X9c में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno GPU के साथ आता है। यह पिछले जेनरेशन की तुलना में 30% बेहतर ग्राफिक्स और 35% तेज परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।
डिवाइस Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है, जिसमें कई AI फीचर्स जैसे कि Circle-to-Search, AI Translate, AI Minutes और AI Tethering जैसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं।
कैमरा और AI फीचर्स
कैमरा की बात करें तो Honor X9c में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 10x डिजिटल जूम और AI आधारित फीचर्स जैसे Highlights Capture, AI Eraser, AI Motion OIS और Magic Retouch को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ AI Safe Charging टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बैटरी को अधिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
मजबूती और सुरक्षा
Honor X9c में Ultra-Bounce Anti-Drop Technology 2.0 दी गई है, जो 2 मीटर तक की गिरावट को सहन कर सकती है। इसके अलावा, फोन में IP65 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
कीमत और ऑफर्स
Honor X9c की भारत में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। यह Jade Cyan और Titanium Black रंगों में मिलेगा। Amazon पर Prime Day सेल (12 से 14 जुलाई) के दौरान इस फोन पर कई आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।
इस पर 1,250 का डायरेक्ट डिस्काउंट, SBI और ICICI कार्ड पर 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तहत 7,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा आपको 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलता है। आपको इसमें 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है।
Honor X9c एक ऐसे यूजर के लिए शानदार विकल्प हो सकता है जो मजबूत डिवाइस, लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications