Honor X9c की स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 Soc और IP65M रेटिंग के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत
स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने अपना नया हैंडसेट Honor X9c को Snapdragon 6 Gen 1 SoC और IP65M रेटिंग के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन फरवरी में लॉन्च हुए, Honor X9b का उत्तराधिकारी है।
कंपनी ने अपने इस नए फोन में 6,600mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 66W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें अन्य कई लेटेस्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व उपलब्धता और फीचर्स बताते हैं।

ऑनर X9c की कीमत व उपलब्धता-
आपको बता दें, फिलहाल इस फोन को मलेशिया में ही लॉन्च किया गया है। जहां इसके 12GB/256Gb वेरिएंट की कीमत MYR 1,499 यानि (लगभग 26,700 रुपये) है। जबकि, इसके 12GB/512GB वेरिएंच की कीमत MYR 1,699 यानी (लगभग 32,500 रुपये) है। हालांकि, ग्लोबल वेबसाइट पर इसके 8GB/256GB वेरिएंट को लिस्ट किया गया है, लेकिन फिलहाल कीमत पर से पर्दा नहीं उठा है।
Honor X9c स्पेसिफिकेशन-
ऑनर के इस फोन में आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और आई प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ आ रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगल 6 जेन 1 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। आपको बता दें, यह फोन Android 14-आधारित MagicOS 8.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 108MP का मेन कैमरा और 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी की मानें तो यह फोन 2 मीटर पानी के अंदर भी सुरक्षित रहेगा। कंपनी के अनुसार इसे धूल और 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65M रेटिंग मिला है।
Honor ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6,600mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें OTG, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, डुअल 5G, 4G LTE, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








