आ गया 1000 रुपए का सबसे सस्ता 4जी फोन, ऐसे करें बुक
हाल ही हमने आपको बताया था कि रिलायंस जियो जल्द ही एक फोन पेश करने वाली है। जो कि 4जी होगा और बेहद सस्ता होगा। तो लीजिए आ गया है रिलायंस जियो लाइफ ब्रांड का 4जी लाइफ इजी फीचर फोन, जो कि 1,000 रुपए का है। यह फोन जियो के वेलकम ऑफर के ख़त्म होने के बाद साल 2017 रुपए में आएगा।
टेलिकॉम मार्केट के बाद रिलायंस ने मोबाइल मार्केट में काफी तेजी से कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने हाल ही में कई 4जी स्मार्टफोन पेश किए हैं। जो कि लगभग सभी बजट स्मार्टफोन रेंज में आते हैं। कंपनी जल्द ही लाइफ इजी फीचर फोन पेश करेगी।
रिलायंस जियो का लाइफ इजी फीचर फोन फिलहाल मार्केट में नहीं आया है, यह जल्द ही वेलकम ऑफर के बाद आएगा। इसे बुक करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
ऑफिशियल जियो
यदि आपको रिलायंस जियो का 4जी फोन लेना है, जो कि 1000 रुपए का है तो आपको 2017 तक का इंतजार करना होगा। फोन के लॉन्च होते ही हर कोई इस सस्ते फोन को लेना चाहेगा, ऐसे में आप इस फोन को इसकी ऑफिशियल साईट को बुक कर सकते हैं।
बाय पर क्लिक करें
इस पेज पर जाने के बाद, आप लाइफ फोन बुकिंग फोन पेज पर जाएं और पेज पर उपलब्ध 'बाय' विकल्प पर क्लिक करें। इससे पहले आप फोन की कीमत के बारे में जानकरी लें।
कैश ऑन डिलीवरी
सभी जानकारियां उपलब्ध कराने के बाद आप फोन नंबर देकर पेमेंट की ओर बढें। आप फोन की राशी कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी दोनों तरह से कर सकते हैं।
ध्यान रखें
आप फोन को बुक इसके लॉन्च होने के बाद ही कर सकते हैं। लाइफ इजी फोन को अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर भी खरीदे जा सकने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications





