Smartphone में कितने प्रकार की होती है डिस्प्ले और इनसे क्या होते हैं लाभ और नुकसान, यहां जानें
स्मार्टफोन का इस्तेमाल आजकल हर व्यक्ति की रोजमर्रा के जीवन के लिए जरूरी हिस्सा बन चुका है। जैसे फोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा है, वैसे ही एक डिस्प्ले फोन का सबसे जरूरी पार्ट होती है। फोन में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पार्ट भी डिस्प्ले होती है।
साथ ही फोन का सबसे सेंसिटिव पार्ट भी स्क्रीन को ही माना जाता है। क्योंकि अगर फोन की स्क्रीन खराब हो जाती है, तो फोन को चलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल के स्मार्टफोन में कितने तरह की डिस्प्ले होती है और इनके क्या फायदें और नुकसान हैं। नहीं ना, तो चलिए हम आपकी इस उलझन को भी दूर कर देते हैं।

स्मार्टफोन में मौजूद डिस्प्ले के प्रकार
स्मार्टफोन में LCD, OLED, AMOLED, Super AMOLED और IPS डिस्प्ले होती है और इनके अपने फायदें एवं नुकसान हैं। चलिए जान लेते हैं।
LCD डिस्प्ले: LCD डिस्प्ले का मतलब Liquid Crystal Display होता है। यह सबसे आम और किफायती डिस्प्ले मानी जाती है। टिकाऊ होने के साथ यह आपको कम कीमत में मिल जाती है।
OLED डिस्प्ले: OLED का पूरा नाम Organic Light-Emitting Diode है। इसमें प्रत्येक पिक्सल खुद ही रोशनी प्रोड्यूस करता है, जिससे बेहतर ब्लैक लेवल्स और कॉन्ट्रास्ट मिलता है। यह डिस्प्ले पतली और लचीली होती है, जिससे फोल्डेबल डिस्प्ले संभंव हो पाती है। इसमें कलर्स बहुत ही बेहतरीन ढंग से विजिवल होते हैं। इसका यूज ज्यादातर मिड रेज वाले स्मार्टफोन में अधिक देखने को मिलता है।
AMOLED डिस्प्ले: इसका फुल फॉर्म एक्टिव मैट्रिक्स ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड होता है। इसे एक्टिव मैट्रिक्स ओलेड स्क्रीन के नाम से भी जाना जाता है। इस डिस्प्ले को स्मार्टफोन के लिए बेहतर माना जाता है। यह डिस्प्ले ज्यादा चमकीली और रंगीन होने के साथ दाम में भी ज्यादा है।
Super AMOLED डिस्प्ले: Super AMOLED, एमोलेड डिस्प्ले का एडवांस वर्जन है। इस डिस्प्ले में आपको फाइन कलर डिटेल्स और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। अपनी खूबियों की वजह से इसका इस्तेमाल महंगे फोन में देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले यूजर को काफी अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान करती है और इस पर नेविगेट करना आसान होता है।
IPS डिस्प्ले: IPS डिस्प्ले का मतलब in-Plane Switching होता है। यह LCD का एक प्रकार है, जो कि बेहतर कलर डिटेल्स और व्यू एंगल प्रदान करती है। AMOLED डिस्प्ले के मुकाबले ये डिस्प्ले दाम में कम होती है और ज्यादातर बजट फोन्स में इसका यूज देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








