गैलेक्सी एस3 में कैसे इंस्टॉल करें जैली बीन ओएस अपडेट

नया अपडेट अभी प्री वर्जन में उपलब्ध है न की आधिकारिक रूप से अपडेट करने के पहले क्लॉकवर्कमोड में अपने डेटा को सेव कर लें क्योंकि अपग्रेड करते समय हो सकता है कुछ दिक्कते आंए जिससे आपका डेटा डिलीट हो सकता है।
1- जैली बीन 4.1.1 को अपने फोन में अपग्रेड करने के लिए सबसे पहले डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें (डाउनलोड लिंक)
2- दोनों जिप फाइल को एक्ट्रैट कर लें
3- अब अपने गैलेक्सी एस3 स्मार्टफोन को शट डाउन कर दें (होम बटन को प्रेस करें + पॉवर +वॉल्यूम डाउन बटन से डाउनलोडमोड पर क्लिक करें)
4- अपने कंप्यूटर पर ODIN जिप फाइल एक्ट्रैट करें।
5- गैलेक्सी एस3 को फोन से कनेक्ट करें। कनेक्शन के दौरान ODIN आपकी डिवाइस को डिटेक्ट कर लेंगा।
6- इसके बाद ODIN पर क्लिक कर पीडीए ऑप्शन चूज करें और
CODE_I9300XXDLG4_11164_REV00_eng_mid_noship.tar.md5 कोड को इंसर्ट करें ये कोर्ड जिप फाइल के अंदर आपको मिल
जाएगा।
7- एक बात का ध्यान रखें रिपार्टीशन के ऑप्शन पर अनचेक का टिक लगा हो। तभी स्टार्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
8- एक्सडीए डेवलपर के अनुसार अब आपका फोन बूट लूप मोड में चला जाएगा। अब आप अपने फोन की बैटरी को निकाल कर दुबारा लगाएं।
9- फोन में क्लॉक वर्कमोड रिकवर होने के बाद होम बटन के साथ पॉवर और वॉल्यूम अप बटन क्लिक करें।
10- अब वाईप या फिर फैक्टरी रिसेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
11- सिस्टम को सलेक्ट कर रीबूट करें
सोर्स- रेडमंड पॉई


Click it and Unblock the Notifications








