Home
Mobile

कैसे सुरक्षित रखें अपना मोबाइल

कैसे सुरक्षित रखें अपना मोबाइल

आज के युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है लेकिन अगर यहीं मोबाइल किसी गलत हाथों में पड़ जाए तो इससे हमें कई नुकसान भी हो सकते है। यूवाओं के लिए मोबाइल फोन न केवल बात करने का जरिया है बल्कि उनके दोस्‍तों की पूरी दुनिया इसमें सिमटी रहती है, वही बिजनेसमैन के लिए बिना मोबाइल के काम करना आज के युग में मुश्‍किल है ऐसे में हमें अपने फोन का पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। अक्‍सर हम अपने फोन को घर या फिर शॉप पर भूल जाते है जिसकी वजह से बाद में हमें काफी पछताना पड़ता है , आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे मोबाइल खोने पर भी कोई इसका गलत इस्‍तेमाल नहीं कर सकता।

1- कोई भी मोबाइन फोन खरीदने से पहले उसमें दिए गए फीचरों के बारे में अच्‍छी तरह से जांच पड़ताल कर देंख लें उसमें सुरक्षा के लिए कौन-कौन से फीचर दिए गए है। जैसे मोबाइल ट्रैकर, पिन लॉक।

2- मोबाइल में सिम लॉक या फिर फोन लॉक मे से कोई एक हमेशा ऑन रखें और पासर्वड ऐसा हो जिसे आप आसानी से याद कर तुरंत डाल सके।

3- कुछ स्‍मार्टफोन में रिमोट फोन लॉकिंग की सुविधा भी दी गई होती है जिसकी मदद से आप दूसरे फोन द्वारा अपना खोया हुआ फोन लॉक कर सकते हैं।

4- अगर फोन में कोई जरूरी डेटा सेव हो उसे अलग फोल्‍डर बनाकर सेव करें और उसमें कोड पासर्वड डाल दें जिससे आपके अलावा कोई और उस फोल्‍डर को ओपेन न कर सके।

5- आजकल ज्‍यादातर फोन में मोबाइल ट्रैकर की सुविधा दी जाती है जिसके द्वारा अगर फोन में कोई व्‍यक्ति दूसरा सिम डाल कर उसे प्रयोग करता चाहेंगा तो उसका नम्‍बर आपके द्वारा ट्रैकर में सेव किए गए नम्‍बर पर एसएमएस द्वारा ऑटोमेटिक चला जाएगा जिससे आप अपने खोए हुए मोबाइल की लोकेशन जान सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X