Home
Mobile

एचटीसी 8 एक्‍स और नोकिया ल्‍यूमिया 920 में कौन है बेहतर स्‍मार्टफोन

एचटीसी 8 एक्‍स और नोकिया ल्‍यूमिया 920 में कौन है बेहतर स्‍मार्टफोन

ताइवान मैन्‍यूफैक्‍चर एचटीसी ने न्‍यूयार्क में एक इवेंट के दौरान अपने दो नए फोन 8X और 8S पेश किए है, दोनों फोन में विंडो 8 प्‍लेटफार्म दिया गया है। लेकिन इसी समय नोकिया ने भी अपने दो विंडो 8 महारथी बाजार में उतारे हैं। नोकिया ल्‍यूमिया 920 और 820, लेकिन इन सबमे से एचटीसी और नोकिया के 8एक्‍स और ल्‍यूमिया 920 स्‍मार्टफोन के बीच कड़ा मुकाबला होगा तो आइए नजर डालते हैं एचटीसी 8 एक्‍स और नोकिया ल्‍यूमिया 920 में दिए गए फीचरो पर,

डिजाइन
दोनों स्‍मार्टफोन में यनी शेप दिया गया है। लेकिन 8 एक्‍स ल्‍यूमिया 920 के मुकाबले थोड़ा स्‍लीम और भार में हल्‍का है। 8 एक्‍स का आकार 130.3 x

70.8 x 10.7 एमएम है और भार 185 ग्राम है।

डिस्‍प्‍ले
एचटीसी 8 एक्‍स में 4.3 इंच की सुपर एलसीडी 3 एचडी कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 x 720 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। जबकि

ल्‍यूमिया 920 में 4.5 इंच की प्‍योरमोशन एचडी आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 x 768 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम
8 एक्‍स और ल्‍यूमिया 920 दोनों में विंडो 8 प्‍लेफार्म मौजूद है जो जल्‍द बाजार में आने वाला है। विंडो 8 में कई नए फीचर दिए गए है। जैसे ऑफिस 365, फेसबुक इवेंट, विज्‍युअल वॉयस मेल।

कैमरा
8 एक्‍स में 8 मेगापिक्‍सल का ऑटो फोकस कैमरा दिया गया साथ में लिड लाइट फ्लैश और बीएसआई सेंसर के अलावा 2.1 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है जिससे यूजर वीडियो कॉलिंग भी कर सकता है। इसके मुकाबले ल्‍यूमिया 920 में 8.7 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा के साथ ड्युल लिड फ्लैश, ऑटो फोकस, प्‍योर व्‍यू टेकनालॉजी, 1.2 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

स्‍टोरेज
8एक्‍स में 512 एमबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसके मुकाबले ल्‍यूमिया 920 में 32 जीबी इंटरल मैमोरी और 1 जीबी रैम मौजूद है।

एचटीसी 8एक्‍स और नोकिया ल्‍यूमिया 920 दोनों ही विंडो 8 बेस्‍ड स्‍मार्टफोन हैं साथ दोनों में एक जैसा सॉफ्टवेयर इंटरफेस दिया गया है। लेकिन अगर आप हल्‍का और पॉकेट फ्रेंडली फोन पसंद करते हैं तो एचटीसी 8 एक्‍स ज्‍यादा बेहतर है। लेकिन नोकिया ल्‍यूमिया 920 में एचटीसी के मुकाबले नोकिया ड्राइव और नोकिया मैप जैसे फीचर दिए गए हैं। साथ ही ल्‍यूमिया 920 में स्‍पेलिशिंग रेड, येलो, ब्‍लैक, व्‍हाइट और ग्रे कलर ऑप्‍शन दिए गए हैं।

Read in English

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X