गूगल नेक्सस और एचटीसी अमेज में कौन है बेहतर स्मार्टफोन ?

एचटीसी का अमेज और गूगल का नेक्सस इस समय बाजार में मौजूद दो बेहतरीन स्मार्टफोन है जिसमें सभी तरह के उन्नत फीचर दिए गए हैं। एचीसी के अमेज में 4.3 इंच की मल्टी टच स्क्रीन दी गई है जो गूगल नेक्सस की 4.5 इंच स्क्रीन के मुकाबले थोड़ी छोटी है। नेक्सकस की स्क्रीन में मल्टी टच सुविधा के साथ एमोल्ड हाईडेफिनेशन डिस्प्ले दिया गया है जो साधारण टच से कई गुना बेहतर काम करता है।
एचटीसी एमेज में अच्छी परफार्मेंस के लिए 1.5 गीगा हर्ट के ड्यूल कोर सीपीयू के साथ 2.3 वर्जन का एंड्राएड प्लेटफार्म दिया गया है, वहीं गूगल के नेक्सस में टेक्सास इंस्ट्र्मेंट 1.5 गीगा हर्ट सीपीयू इनबिल्ड है। दोनों स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी में काफी अंतर है, नेक्सस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि एचटीसी अमेज का कैमरा नेक्सस के मुकाबले ज्यादा बेहतर क्वालिटी की फोटो कैपचरिंग के साथ वीडियो रिकार्डिंग करता है।
एमेज में 8 मेगापिक्सल के हाईडेफिनेशन कैमरे के साथ स्मार्टशॉट और बर्स्टशॉट का फीचर दिया गया है। दोनों फोन में आप वीडियो कांफ्रेसिंग और वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलाव कुछ फीचर ऐसे है जो दोनों कंपनी के हैंडसेट में दिए गए है जैस वाईफाई, ब्लूटूथ, स्टीरियो एफएम, ऑडियो और वीडियो प्लेयर और फास्ट इंटनेट एक्सेस के लिए 3जी की सुविधा।
अब अगर किसी फोन में इतने ढेर सारे फीचर दिए हो तो जाहिर सी बात है उनकी कीमत भी कम नहीं होगी मगर इमेज और नेक्सस में दिए गए कैमरे की क्वलिटी में जमीन और आसामान का अंतर है। जो इनकी कीमत में नहीं है। बाजार में एचटीसी अमेज 33,900 रूपए और गूगल नेक्सस प्राइम 33,250 रूपए में उपलब्ध है। कीमत और फीचर के हिसाब से एचटीसी का अमेज नेक्सस के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन है।


Click it and Unblock the Notifications








